Thu. Apr 16th, 2026

अटेवा एनएमओपीयस के आह्वान पर अटेवा के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिन का उपवास रखा

सिद्धार्थनगर: 04/5 सितंबर 2025

अटेवा एनएमओपीयस के आह्वान पर अटेवा के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिन का उपवास रखा

जनपद सिद्धार्थनगर: अटेवा एनएमओपीयस के आह्वान पर आज शिक्षक दिवस के अवसर पर अटेवा के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए उपवास रखा इसका उद्देश्य गांधीवादी तरीके के सत्याग्रह का पालन करते हुए आत्मकष्ट से सरकार के हृदय में परिवर्तन कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु राजी करना। इस अवसर पर पूरे जिले के शिक्षक और कर्मचारी अपने-अपने घरों और जहां है जैसे है रहते हुए उपवास रखकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया। सभी ब्लॉक के अध्यक्षों ने मोबाइल से उपवास कार्यक्रम के प्रगति की सूचना जिलाध्यक्ष को दिया।

आज जिला मुख्यालय पर अटेवा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी ने अपने साथियों धर्मेंद्र कुमार दुबे, अंशुमान सिंह ,देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, अविनाश वर्मा, पुनीता मिश्रा के साथ राधा कृष्ण मंदिर भीमापार पर उपवास रखकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *