Sun. Feb 15th, 2026

अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पार्टी कार्यालय लखनऊ में किया गया सम्मानित

सिद्धार्थनगर: लखनऊ 12-08-2025

अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पार्टी कार्यालय लखनऊ में किया गया सम्मानित

प्रदेश अध्यक्ष जाटव, आर0 पी0 गौतम तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ0पी0 कटियार द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का चित्र एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के ओजस्वी उद्बोधन की पुस्तक भेंट कर जिलाध्यक्ष को किया गया सम्मानित

जनपद सिद्धार्थनगर में अपना दल (एस )कार्यकर्ताओं के सराहनीय सहयोग से जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी द्वारा अनवरत चलाये गए सदस्यता अभियान के फलस्वरुप आज दिनांक 12-08-2025 को पार्टी कार्यालय लखनऊ में की गई समीक्षा के उपरांत प्रदेश में जनपद सिद्धार्थ नगर को प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष जाटव, आर0 पी0 गौतम तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ0पी0 कटियार द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का चित्र एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के ओजस्वी उद्बोधन की पुस्तक भेंट कर जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया।

अपको बता दें कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल की जगह अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी को दिनांक 18-09-2024 को सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी सौपी गई थी,दिनांक 02-10-2024 को प्रदेश की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में लगातार हर माह 25 सक्रिय सदस्य बनाते हुए जुलाई 2025 तक जिलाध्यक्ष द्वारा 200 सक्रिय एवं 5000 सामान्य सदस्य बनाये जाने पर पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस सम्मान हेतु अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए पूरे मनोयोग एवं निष्ठा पूर्वक पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु सदस्यता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है l

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *