सिद्धार्थनगर: दिनांक-18 दिसंबर 2025
अपहरण के आरोपी वांछित अभियुक्त को थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह निर्देशन में आज दिनांक 18.12.2025 को थाना शोहरतगढ़ पुलिस मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 219/2025 धारा 137(2), 87 B.N.S. थाना शोहरतगढ से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त मो0 सलीम पुत्र बिजली साकिन महली टोला पकड़िहवा निवासी को महला चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया,पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा।

