आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए विकासखंड वार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दिनांक 03 अप्रैल 2021 को हुई है, जिनका विवरण निम्नानुसार है
सिद्धार्थनगर 05 अप्रैल 2021
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए समस्त विकास खंडों के कार्यालयों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के विकासखंड वार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दिनांक 03 अप्रैल 2021 को हुई है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।
विकास खंड नौगढ़ से ग्राम पंचायत सदस्य 199, ग्राम प्रधान 147, क्षेत्र पंचायत सदस्य 145, जिला पंचायत सदस्य 275, विकासखंड बर्डपुर में ग्राम पंचायत सदस्य 39, ग्राम प्रधान 92, क्षेत्र पंचायत सदस्य 67, विकास खंड उसका बाजार में ग्राम पंचायत सदस्य 79, ग्राम प्रधान 100, क्षेत्र पंचायत सदस्य 78, लोटन बाजार में ग्राम पंचायत सदस्य 45, ग्राम प्रधान 146, क्षेत्र पंचायत सदस्य 108, विकासखंड जोगिया में ग्राम पंचायत सदस्य 221, ग्राम प्रधान 444, क्षेत्र पंचायत सदस्य 192, विकासखंड बांसी में ग्राम पंचायत सदस्य 17, ग्राम प्रधान 131, क्षेत्र पंचायत सदस्य 39, विकासखंड में मिठवल ग्राम पंचायत सदस्य के 81, ग्राम प्रधान 257, क्षेत्र पंचायत सदस्य 151, विकासखंड खेसरहा में ग्राम पंचायत सदस्य 33, ग्राम प्रधान 163, क्षेत्र पंचायत सदस्य 54, विकासखंड डुमरियागंज में ग्राम पंचायत सदस्य 97, ग्राम प्रधान 305, क्षेत्र पंचायत सदस्य 149, विकास खंड भनवापुर ग्राम पंचायत सदस्य 101, ग्राम प्रधान 321, क्षेत्र पंचायत सदस्य 135, विकासखंड इटवा में ग्राम पंचायत सदस्य 17, ग्राम प्रधान 275, क्षेत्र पंचायत सदस्य 42, विकासखंड खुनियांव में ग्राम पंचायत सदस्य 27, ग्राम प्रधान 201, क्षेत्र पंचायत सदस्य 54, विकासखंड शोहरतगढ़ ग्राम पंचायत सदस्य के 51, ग्राम प्रधान के 144, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 198, विकासखंड बढ़नी में ग्राम पंचायत सदस्य 154, ग्राम प्रधान 287, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 172 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।
उक्त आशय की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थनगर ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)
