Fri. Feb 13th, 2026

आगामी दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विशेष छापामार अभियान चलाया गया

सिद्धार्थनगर: 16 अक्टूबर 2025

आगामी दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विशेष छापामार अभियान चलाया गया

सिद्धार्थनगर: आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया।

छापामार अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सनई चौराहा से 01 छेना मिठाई का नमूना संग्रहित करते हुए 40 kg छेना मिठाई नष्ट कराया गया परसा शाह आलम स्थित मिठाई निर्माण इकाई से 01 लच्छा बर्फी, 01 डोडा बर्फी, 01 सूजी हलवा केक का नमूना संग्रहित करते हुए 305 kg लच्छा बर्फी, 161kg डोडा बर्फी सीज किया गया तथा 200kg सूजी हलवा केक, 35 kg डोडा बर्फी नष्ट कराया गया। शिव नगर डीडई, बांसी से 01 बेसन का नमूना संग्रहित करते हुए 349 kg बेसन को सीज किया गया।

जांच टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) आर एल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल,नीरज कुमार चौधरी,जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *