Sun. Nov 22nd, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बांसी में एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बांसी में एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक

उपजिलाधिकारी बांसी व क्षेत्राधिकारी बांसी ने 304 विधानसभा क्षेत्र बांसी के संवेदनशील बूथों की समीक्षा की

बांसी,सिद्धार्थनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत तहसील सभागार बांसी में उपजिलाधिकारी बांसी व क्षेत्राधिकारी बांसी की अध्यक्षता में शनिवार 21 नवंबर 2026 को संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल बांसी के समस्त थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं बीएलओ उपस्थित रहे। बैठक में मतदान केन्द्रों की व्यवस्था, संवेदनशील,अति संवेदनशील बूथों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, शस्त्र जमा कराने, पाबंदी की कार्यवाही, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। दोनों अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारियां समय से पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *