Sun. Nov 15th, 2026

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

निज संवाददाता, सिद्धार्थनगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। इसमें चुनाव की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने, वाहनों के अधिग्रहण संबंधी नोटिसों की तामील कराने तथा मतगणना स्थलों का भौतिक सत्यापन करने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के स्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। साथ ही जहां भी कोई कमी पाई गई है, उसे जल्द से जल्द दूर कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन के दौरान पुलिस बल को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, चुनाव सेल प्रभारी,वाचक, पुलिस अधीक्षक
सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *