Thu. Apr 16th, 2026

आत्मनिर्भर पंचायतें विकसित यूपी की वास्तविक शिल्पकार- मुख्यमंत्री

आत्मनिर्भर पंचायतें विकसित यूपी की वास्तविक शिल्पकार- मुख्यमंत्री

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की सबसे अहम कड़ी – मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि जीडीपी 13 लाख करोड़ से बढ़कर 35 लाख करोड़ की ओर अग्रसर

संवाद शृंखला में बोले मुख्यमंत्री ने ‘विकसित यूपी@2047’ को बताया सामूहिक चेतना और जनभागीदारी का ऐतिहासिक संकल्प

#गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विकसित
यूपी@2047′ को सामूहिक चेतना और जनभागीदारी का ऐतिहासिक संकल्प बताया। पंचायतों को इस महान लक्ष्य का वास्तविक शिल्पकार मानते हुए स्पष्ट किया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की सबसे अहम और मजबूत कड़ी है। जिला व क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों-सदस्यों से संवाद श्रृंखला के क्रम में मुख्यमंत्री ने पंचायतों से नवाचारों को बढ़ावा देने तथा लोककल्याण के साथ आय संवर्धन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया और कहा कि पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से विकास के नए माडल तैयार होंगे और यही आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा।

गोरखनाथ मंदिर स्थित कैंप कार्यालय से रविवार को आनलाइन संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अगले पांच वर्षों में यूपी को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना हेतु रोडमैप तैयार है। इसके लिए ‘अर्थशक्ति, सृजनशक्ति और जीवनशक्ति’ के साथ 12 प्राथमिक सेक्टर चिह्नित किए गए हैं! सीएम योगी ने कहा कि यह संवाद केवल विचार-विनिमय नहीं,बल्कि साझा संकल्प का अवसर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जीडीपी 13 लाख करोड़ से बढ़कर 35 लाख करोड़ की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री योगी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र, बुकलेट और लीफलेट भेजे गए हैं। इनमें क्यूआर कोड व पोर्टल उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से आमजन अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। अब तक 11 लाख से अधिक लोग सुझाव साझा कर चुके हैं। प्रत्येक जनपद से तीन और प्रदेश स्तर पर पांच सर्वश्रेष्ठ सुझावों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी जिला और क्षेत्र पंचायतों में विकसित यूपी @ 2047 विषय पर गोष्ठियां आयोजित कर भेजे पत्र को पढ़ें। मुख्यमंत्री से संवाद का अवसर मिला तो एटा,अमरोहा,सोनभद्र,आजमगढ़,प्रयागराज, पीलीभीत के जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपलब्धियों को उत्साह के साथ साझा किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *