सिद्धार्थनगर/दिनांक 02 मई 2025
आपरेशन कन्विक्शन” के तहत जिला मानिटरिंग सेल व थाना जोगिया उदयपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास व ₹50,000/- के अर्थदण्ड से कराया दण्डित
पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “आपरेशन कन्विक्शन” के क्रम में डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कराकर सजा दिलाने के क्रम में आज दिनांक 02.06.2025 को वाद सं0 247/2023 मु0अ0सं0 68/2019 धारा 376 ए बी भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना जोगिया उदयपुर मे पुलिस की प्रभावी पैरवी पर न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार एएसजे, एसपीसी, पॉक्सो जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अभियुक्त शमशाद उर्फ मोलहु पुत्र उस्मान निवासी अहड़ी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर को धारा 376 ए बी भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट मे 20 वर्ष के कठोर कारावास व ₹50,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया। सजा कराये जाने में जिला मानिटरिंग सेल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार पाठक तथा न्यायालय पैरोकार मुख्य आरक्षी अशोक यादव थाना जोगिया उदयपुर का सराहनीय योगदान रहा ।

