Sun. Feb 15th, 2026

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि टीम ने छापामारी कर कुल 17 नमूना को किया संग्रहित

सिद्धार्थनगर: 28 अगस्त 2025

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि टीम ने छापामारी कर कुल 17 नमूना को किया संग्रहित

सिद्धार्थनगर: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०,लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, सिद्धार्थनगर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचल दल द्वारा छापा मारकर खजुरिया रोड़, नौगढ़ से 02 चॉकलेट, 01 केचअप, तेतरी बाज़ार, नौगढ़ से 01 दूध, आजाद नगर, नौगढ़ से 01 दूध, 01 लस्सी, स्टेशन रोड नौगढ़ से 02 चॉकलेट, 01 टॉफी, 01 जैम इटवा तहसील गेट के सामने से 01 दूध, टिकुईया चौराहा इटवा से 05 शुगर बॉयल्ड कनफेक्शनरी तथा 01 चॉकलेट का नमूना इस प्रकार कुल 17 नमूना संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया । खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिये निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक विद्यालय, पु० मा० विद्यालय संग्रामपुर, इटवा से 01 पकी सब्ज़ी, 01 पका चावल, 02 चावल, 01 रोटी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बांसी से 01 पका चावल, 01 पकी दाल, 01 रोटी, 01 सब्जी का नमूना इस तरह कुल 09 नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया तथा विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के संबंध मे जागरूक किया गया।

टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं हीरा लाल सम्मिलित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *