Fri. Feb 13th, 2026

ईमानदारी की मिसाल बनी सि0न0 पुलिस, एसपी ने खोए हुए पर्स को कार्यालय बुलाकर सकुशल लौटाया

सिद्धार्थनगर: दिनांक 18 दिसंबर 2025

ईमानदारी की मिसाल बनी सि0न0 पुलिस, एसपी ने खोए हुए पर्स को कार्यालय बुलाकर सकुशल लौटाया

आमजन की सहायता एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस का सराहनीय कार्य! दीपक प्रकाश द्विवेदी के खोए हुए पर्स जिसमें ₹17500/-ड्राईविंग लाईसेन्स आदि था,एएसपी कार्यालय में नियुक्त आरक्षी कौशल मौर्य को ड्यूटी के उपरांत कमरे पर जाते समय रास्ते में एक पर्स पडा मिला! जिसको पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय बुलाकर सकुशल वापस किया।

सिद्धार्थनगर: डॉ.अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में आमजन की सहायता एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में सिद्धार्थनगर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया,दिनांक 17/12/2025 को आरक्षी कौशल मौर्य अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिद्धार्थनगर में नियुक्त कर्मचारी को सांयकाल कार्यालय का कार्य करने के उपरान्त अपने कमरे पर जा रहे थे,कि रास्ते में उन्हें आर0टी0ओ0 कार्यालय मोड़ के पास मुख्य सड़क पर एक पर्स (बटुआ) मिला, जिसमें 17500/-रूपये, ड्राईविंग लाईसेन्स, ए0टी0एम0 कार्ड, बार काउन्सिल कार्ड था,उक्त पर्स में रखे कागजात देखने पर पर्स धारक का नाम व मोबाईल नम्बर प्राप्त हुआ, जिस पर आरक्षी कौशल मौर्य द्वारा वार्ता किया गया,पर्स धारक द्वारा अपना नाम दीपक प्रकाश द्विवेदी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश द्विवेदी निवासी हाल पता शिवपुरी कालोनी मधुकरपुर थाना सिद्धार्थनगर मूलपता ग्राम शनिचरा पो0 बरगदवा खखरी थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर का बताया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने दीपक प्रकाश द्विवेदी को पुलिस कार्यालय में बुलाकर उक्त पर्स एवं उसमें रखे 17,500/-रूपये, ड्राईविंग लाईसेन्स, ए0टी0एम0 कार्ड, बार काउन्सिल कार्ड सहित वापस किया,दीपक प्रकाश द्विवेदी ने पुलिस विभाग के इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक व आरक्षी कौषल मौर्या को धन्यवाद दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *