Mon. Apr 13th, 2026

उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयेाग द्वारा चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं व 13 फार्मासिस्टों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र.

सिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2025

उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयेाग द्वारा चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं व 13 फार्मासिस्टों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र.

जनपद सिद्धार्थनगर की 10 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र.

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में लाभार्थियों ने देखा मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण.

उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयेाग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश के 2425 मुख्य सेविकाओ एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं शासन की उपस्थिति में लाभार्थियों द्वारा देखा गया,इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि गौतम बुद्ध की धरती पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत मुख्य सेविकाओ की नियुक्ति की गयी। मुख्य सेविकाओ को बहुत बहुत बधाई। हमारी आगंनबाड़ी बहने कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओ का ध्यान रखती है,जो एक मॉ की तरह काम करती है। इसके साथ साथ शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अन्य कार्य भी करती है।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि लोकभवन लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सेविका एवं फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभी को बहुत बहुत बधाई दी,सभी लोग अच्छे से कार्य करे।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि रोजगार की लहर हर गांव हर शहर में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रोजगार मिल रहा है। आप लोग इमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करें एवं जनमानस की सेवा करें। जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार कार्य करें।

जनपद के 10 मुख्य सेविकाओ सुप्रिया दूबे, वन्दना, प्रियांशु पाण्डेय, दिपाली, साधना, प्रतिभा त्रिपाठी, सुनीता, रूचिका पटेल, सुमन दुबे, रूचि को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, प्रधानसंघ अध्यक्ष पवन मिश्रा, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *