सिद्धार्थनगर: दिनांक 04 जून 2025
“एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” 11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक
सिद्धार्थनगर: 11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2025 के आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के योग थीम पर मनाया जायेगा। 15 जून 2025 को प्रातः 6-8 बजे तक कार्यक्रम का उद्घाटन एवं सामूहिक योगाभ्यास अलंकृत उद्यान पार्क में किया जायेगा। 16 जून 2025 को 6-8 बजे तक समस्त स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास किया जायेगा। पोस्टर, निबन्ध, रंगोली, आदि प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को पुरस्कृत करने किया जायेगा। 17 जून 2025 को 6-8 बजे ग्राम पंचायतों/अमृत सरोवरो/पार्क में योग सत्र आयोजित कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि 18 जून 2025 को 6-9 बजे दिव्यांग, समाज के बंचित समूह, कैदी को जेल, अनाथालय में योग सत्र आयोजित किया जायेगा, 19 जून 2025 को 10-12 बजे सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास कराये। 20 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सीएचओ, आशा, एएनएम कार्यशाला का आयोजन कराये, 21 जून 2025 को जनपद स्तर पर जिला स्पोर्ट स्टेडियम में सामूहिक योग किया जायेगा। इसके अलावा तहसील एवं विकस खण्ड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर भी सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सभी कार्यग्क्रम सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

