सिद्धार्थनगर 05 जून 2025
“एक पेड़ मां के नाम” विश्व पर्यावरण दिवस पर महाकुंभ के सफल आयोजन की स्मृति में पौधरोपण किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष भंडारा कार्यक्रम के अन्तर्गत अतिथिगण व स्कूली बच्चों को वृक्ष वितरित किया गया
केंद्रीय विद्यालय व स्कूली बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी “पीपल बरगद नीम” का रोपण कर स्वच्छ पर्यावरण की स्थापना पर बल दिया
सिद्धार्थनगर: सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन की स्मृति में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन पीएम केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थ नगर में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन व विधायक कपिलवस्तु प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविंद माधव, मुख्य विकास अधिकारी, बलराम सिंह, पी0डी0 नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, नीरज शुक्ला प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय व स्कूली बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी पीपल बरगद नीम का रोपण कर स्वच्छ पर्यावरण की स्थापना पर बल दिया। वन विभाग की तरफ से उक्त अवसर पर वृक्ष भंडारा कार्यक्रम के अन्तर्गत अतिथिगण व स्कूली बच्चों को वृक्ष भी वितरित किया गया।
उक्त अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ पुष्प कुमार के0, वीना तिवारी उपप्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर,फॉरेस्ट रेंजर राजेश कुशवाहा, बन दरोगा निखिल कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव तथा वन स्टाफ सुजीत कुमा,र सिद्धार्थ शंकर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपड़ किया गया।

