सिद्धार्थनगर: 17 सितंबर 2025
“एक पेड़ मां के नाम” सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वाधान में सेवा पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया
सिद्धार्थनगर: सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थ नगर द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान 2025 अंतर्गत सेवा पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जनपद मुख्यालय के सद्भभावना भवन परिसर में किया गया।उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जगदंबिकापाल सांसद डुमरियागंज ने सद्भभावना भवन परिसर में वृक्षारोपण कर अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण पुनीत धर्म है। सेवा पर्व पर वृक्षारोपण से बड़ी सेवा कोई नहीं है ,क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन दाता है ,तथा पृथ्वी हमारी मां है। जो हम सभी का भरण पोषण करती है। हम सभी को खाली पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण कर रोपित पौधों की सुरक्षा करनी चाहिए।
उक्त अवसर पर डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी माननीय एमएलसी बहराइच ने पौधरोपण कर अपने संदेश में कहा कि वृक्षारोपण करने से वातावरण स्वच्छ व निर्मल होता है। स्कूली बच्चों व ग्रामीण महिलाओं को इस दिशा में पूरे उत्साह से कार्य करना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम का नारा इस बात का परिचायक है कि जिस प्रकार हम सभी अपनी मां का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार पेड़ पौधों का सम्मान हमारे जीवन से जुड़ा है । स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में पेड़ पौधों की परम भूमिका है।
गोविंद माधव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर ने अपने संबोधन में वृक्षों की महत्ता व जनमानस के कर्तव्य पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत पुष्प कुमार के प्रभागीय वनाधिकारी व सुश्री वीना तिवारी उप प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने स्कूली बच्चों व ग्रामीण महिलाओं को औषधीय पौधा सहजन का वितरित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता वाल्मीकि उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बहराइच ,उर्मिला शुक्ला महामंत्री महिला मोर्चा बहराइच, अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मुन्नी देवी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, इंदुमती मिश्रा जिला मंत्री भाजपा, एसपी अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य अतिथि, ग्रामीण नागरिक महिलाएं व स्कूली बच्चे व राजेश कुमार कुशवाहा क्षेत्रीय वनाधिकारी नौगढ़, शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वनाधिकारी बांसी, वन दरोगा निखिल कुमार श्रीवास्तव,शैलेंद्र यादव ,संदीप कुमार व तमाम वनस्टाफ व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नौगढ़ की शिक्षिकाएं, छात्राएं समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ शंकर पांडे ने किया।
उक्त कार्यक्रम के पूर्व जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर के टीवी वार्ड परिसर में सेवा पर्व अवसर पर वन विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल सांसद ,डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी बहराइच ,डा राजा गणपति आर जिलाधिकारी, पुष्प कुमार के प्रभागीय वनाधिकारी, डॉ रजत कुमार चौरसिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुश्री वीना तिवारी उप प्रभागीय वनाधिकारी समेत तमाम लोगों ने वृक्षारोपण कर रोपित पौधों की सुरक्षा पर बल दिया।

