Sun. May 17th, 2026

कपड़ा बनाएंगी महिलाएं! पहनेगी पूरी दुनिया: सीएम योगी

कपड़ा बनाएंगी महिलाएं! पहनेगी पूरी दुनिया: सीएम योगी

राजधानी लखनऊ में 1100 एकड़ में वस्त्र मित्र पार्क विकसित कर रहे हैं, जहां कपड़ा संबंधी उद्योग के सभी कार्य और निर्यात आदि की सुविधा होगा

प्रदेश सरकार द्वारा हर स्तर पर फ्लैटेड फैक्ट्री की अवधारणा विकसित की जा रही है! इसके तहत भवन के किसी भी मंजिल पर वस्त्र निर्माण फैक्ट्री और शोरूम खोला जा सकता है

सीएम योगी ने 250 महिलाओं को सिलाई मशीन और छात्रों को लैपटाप वितरित किए

वाराणसी: मुख्यमंत्री ने इससे पहले श्रीअन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में 250 महिलाओं को सिलाई मशीन और छात्रों को लैपटाप वितरित किए। इस मौके पर सीएम योगी ने महिला शक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम ऐसा कर रहे हैं कि महिलाएं कपड़ा बनाएंगी और पूरी दुनिया पहनेगी। काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 14वें सत्रांत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कृषि के बाद हमारे देश में सर्वाधिक अवसर वस्त्र उद्योग में है। इसके संवर्धन के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री की अवधारणा विकसित की जा रही है। इसके तहत भवन के किसी भी मंजिल पर वस्त्र निर्माण फैक्ट्री और शोरूम खोला जा सकता है। संत कबीर के नाम पर प्रत्येक जिले में पार्क बनाने जा रहे हैं, जहां एक ही छत के नीचे युवाओं को वस्त्र उद्योग से संबंधित रोजगार के सभी अवसर उपलब्ध होंगे।राजधानी लखनऊ में 1100 एकड़ में वस्त्र मित्र पार्क विकसित कर रहे हैं, जहां कपड़ा संबंधी उद्योग के सभी कार्य और निर्यात आदि की सुविधा होगा।

राजधानी लखनऊ में श्रीअन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम शिवपुर में आयोजित समारोह में युवती को सिलाई मशीन का प्रतीक चिह्न भेंट करते मुख्यमंत्री योगी,साथ में महंत शंकरपुरी और मंत्री रवींद्र जायसवाल व डा. दयाशंकर मिश्र दयालु। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में लाखों महिलाओं को आवास, शौचालय, उज्ज्वला और घरौली देना इसी कार्य की प्रणति है। योगी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की धरा पर 108 वर्षों से संचालित इस आश्रम ने अनेक लोककारी कार्य करने के लिए महंत शंकरपुरी को बधाई दिया। कहा कि मां जगत जननी के नवरात्र पूजा अर्चन के बाद आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर हम सभी मां अन्नपूर्णा के इस पुण्य कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारियों के उत्थान के लिए ही “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” आवास, शौचालय, निश्शुल्क गैस कनेक्शन और घरौनी मुहैया करा रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल के माध्यम से सरकार लगातार महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उनका उत्थान कर रही है। उन्होंने इसे मिशन शक्ति से जोड़ते हुए महिला की गरिमा, सुरक्षा, सम्मान और भारत में नारी को सर्वोच्च स्थान देने का उल्लेख किया। कहा की सनातन संस्कृति में धरती को माता, गंगा को मां, अन्नपूर्णा को देवी मां कहा गया है। चराचर जगत की आदिशक्ति अगर भगवती हैं तो भोजन देने वाली मां अन्नपूर्णा है,यह सब नारी गरिमा के प्रतीक है।

संस्कृत के उत्थान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने माता सरस्वती, महादेव व मां अन्नपूर्णा की तस्वीर पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। साथ ही गोसेवा की,अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य न्यासी व मंदिर महंत स्वामी शंकर पुरी महाराज ने स्वागत और संचालन श्रीकाशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो0. रामनारायण द्विवेदी ने किया। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव यमुनापुरी महाराज, श्रीमद्भगवद्गुरु विष्णु संप्रदायाचार्य संतोषाचार्य महाराज सतुआ बाबा, श्रीमद्भगद्‌गुरु रामानंदाचार्य बालक देवाचार्य महाराज आदि थे। धीरेंद्र सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव समेत भक्तों ने संयोजन में सहयोग किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *