कपिलवस्तु पुलिस ने 24 घटे में बाइक चोरी का किया खुलासा: नेपाली नंबर की सुपर स्प्लेंडर समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की नेपाली नंबर वाली हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को पोखरभिटवा-गौरी मार्ग पर रक्सैल गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से अतहर अली उर्फ छोटू पुत्र मरहम मकसूद आलम निवासी बजहा
बाजार टोला बजही थाना चिल्हिया को दबोचा।आरोपी की निशानदेही पर चोरी की नेपाली मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर वाहन संख्या लु 36 पा 480 बरामद हुई। चेसिस नंबर MBLJAR039H9G24440 व इंजन नंबर JA05EGH9 G04622 है। वह थाना कपिलवस्तु पर दर्ज मुकदमा संख्या 45/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस में वांछित था। बरामदगी के आधार व पर धारा 317 बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक सदरूल आलमीन, मुख्य आरक्षी उपेन्द्र प्रजापति व आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे।

