Fri. Feb 13th, 2026

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को नई गति देते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा दो महत्वपूर्ण मार्गों की दी स्वीकृति-सदर विधायक

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को नई गति देते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा दो महत्वपूर्ण मार्गों के नव निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।

  1. उसका–सोहांस–मोहाना मार्ग के किमी 21 से वसंतपुर संपर्क मार्ग
  2. उसका–सोहांस–मोहाना मार्ग के सुकरौली चौराहा से इस्लामनगर होते हुए महंगूचक संपर्क मार्ग

इन दोनों मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी तथा आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने इन स्वीकृतियों के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कपिलवस्तु के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को और भी महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लाभ मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *