सिद्धार्थनगर: 21 जुलाई 2025
कांवड यात्रा के दौरान सड़क दुघर्टना में दिवंगत साथियों को शिक्षक कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर: कांवड यात्रा के दौरान सड़क दुघर्टना में दिवंगत स्व: सुजीत कुमार जायसवाल, स्व: रामकरन गुप्ता,स्व: कैलाश मणि त्रिपाठी,स्व: मनोज कुमार सिंह,की याद में जनपद के शिक्षक कर्मचारियों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गांधी प्रतिमा के सम्मुख जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में किया गया। सभी शिक्षक कर्मचारियों ने दिवंगत साथियों की फोटो पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की, और उनके व्यक्तित्व को याद किया।
इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष अटेवा बलवंत चौधरी, जिलाध्यक्ष अटेवा बृजेश द्विवेदी, श्रीकृष्ण चौधरी जिला प्रवक्ता आनन्द कुमार शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष मिठवल मनीष कुमार दुबे ,ब्लॉक अध्यक्ष डुमरियागंज अमृतलाल,मानवेंद्र सिंह अनिल सिंह,सत्यवीर सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के संगठन मंत्री डॉ शेषनारायण पाण्डेय, अध्यक्ष जिला अस्पताल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ विजय पासवान , प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव जिला मंत्री विजेंद्र मिश्रा गणेश मिश्रा ,रवि यादव दिवाकर मिश्रा रमेश शुक्ला हरि नारायण शुक्ला वीरेंद्र मौर्या उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ राधे रमण त्रिपाठी ,जिला कोषाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ,आशुतोष उपाध्याय राम शंकर पांडे सुधाकर मिश्रा, गौरव पाण्डेय , जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ हृदय नारायण मिश्र बृजेश मणि त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष फार्मासिस्ट संघ वाई पी यादव, जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा,प्रभात शुक्ल ,पंकज शुक्ला ,राघवेंद्र शुक्ला ,राजेश चौधरी,नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव अमित त्रिपाठी ,राकेश कर पाठक ,लैब टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, एल टी संघ के मंत्री के सी पांडे, जिला अध्यक्ष राजस्व अमीन संग्रह संग राजेश कुमार मिश्रा विश्व कुमार मिश्रा ,अशोक कुमार त्रिपाठी जिला अध्यक्ष यूटा अभय कुमार पाण्डेय जिला मंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ विजय पासवान, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनयकांत मिश्रा, महामंत्री विक्रांत त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाई के द्विवेदी, जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ इंद्र कुमार पाण्डेय ,कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह ,राम निवास शिवपूजन पांडेय,जिला अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन अवधेश यादव,विजय वर्मा, कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।

