Thu. Aug 13th, 2026

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि: राष्ट्रनायकों के परिजनों को किया सम्मानित

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि: राष्ट्रनायकों के परिजनों को किया सम्मानित

देश का युवा अब केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है-मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर देशविरोधी ताकतें अफवाहें फैला रही हैं। इनके जरिये समाज को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की जरूरत है। सीएम रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ स्मारक परिसर में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पौधरोपण किया।उन्होंने कहा कि नौ अगस्त 1925 को पं0.राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी समेत तमाम क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खजाने को लूटकर ब्रिटिश सत्ता को खुली चुनौती दी थी। काकोरी की घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश का युवा अब केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आज के युवाओं के पास केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर हैं। केंद्र सरकार की पीएम स्टार्टअप योजना, डिजिटल इंडिया, पीएम इंटर्नशिप योजनाएं युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। पिछले 12 वर्षों में देश में करीब 17 करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

काकोरी घटना को डकैती बताया था: दुर्भाग्य से स्वतंत्र भारत में भी इसे काकोरी डकैती कांड कहा गया। इससे क्रांतिकारियों का अपमान हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि 2014 के बाद स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों को सम्मान देने का काम हुआ।
काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में सीएम योगी ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। सीएम ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के भाई मनमोहन पांडेय, लांस नायक केवला नंद द्विवेदी की धर्मपत्नी कमला द्विवेदी, राइफलमैन सुनील जंग की मां बीना महतो को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनारायण गुप्ता के नाती देवाशीष गुप्ता, रामकृष्ण खत्री के पौत्र रोहित खत्री, शचींद्र नाथ बख्शी की नातिन मीता बख्शी, ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रियांशु सिंह व राजीव सिंह, अशफाक उल्ला खां के परिजन आफाक उल्ला खां, राजा सिंह की पुत्रवधू राजेश्वरी सिंह, कुंवर सिंह चौधरी की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह,महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी, योगेश शुक्ल ने भी शहीदों को नमन किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *