थाना इटवा,जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 27 जनवरी 2026
किसानो का लगभग 04 करोड़ रुपया गबन कर फरार चल रहे अभियुक्तो को थाना इटवा पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही कर सम्बन्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के क्रम में, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में, पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में,रवीन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के नेतृत्व में थाना इटवा पुलिस द्वारा वर्ष-2024 मे गिरोह के द्वारा जनपद बलरामपुर व जनपद सिद्धार्थनगर के सैकड़ो किसानो का गल्ला उधार लिया गया । पैसा न भुगतान कर लगभग चार करोड़ रुपये का गबन कर फरार हो गये थे। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 82/24 धारा 406/120बी भादवि थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर व मु0अ0सं0 103/24 धारा 406 भादवि थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर पंजीकृत होकर विवेचना पूर्ण की गयी,फरार चल रहे अभियुक्तगणो का एक संगठित गिरोह है जो भोले भाले किसानो से उधार के रुप मे गल्ला खरीद कर उनका रुपया गबन कर लेते है।
थाना इटवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 2ख(i),3(i) उ0प्र0 समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 पंजीकृत कर गैग से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्ता (1) श्रीमती सन्नो देवी पत्नी कैलाश चन्द्र जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा व 02 नफर अभियुक्तगण (2)सिद्धार्थ जायसवाल उर्फ इन्द्रजीत जायसवाल पुत्र कैलाश चन्द्र जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर (3) कैलाश चन्द्र जायसवाल पुत्र स्व0 विश्वनाथ जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा।

