सिद्धार्थनगर 31 जनवरी 2026
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के चौथे दिन रबी किसान मेला का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के चौथे दिन रबी किसान मेला का आयोजन किया गया। रबी किसान मेला के अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
मंत्री कृषि,कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही को सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 ने बुके देकर स्वागत किया।
रबी किसान मेला के अवसर पर मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही ने जनपद वासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध की धरती से शान्ति, अहिंसा व करूणा का संदेश देश विदेश में पहंचा है,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृतव में हमारा देश निरन्तर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था पहले 11वें पायदान पर थी आज दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। हमारा उ0प्र0 बीमारू राज्य से बाहर होकर विकसित उत्तर प्रदेश बनकर निकला है। कोरोना महामारी के दौरान सभी देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई लेकिन भारत में किसानों द्वारा खेती के माध्यम से उसको बनाये रखा। जनपद के किसान उन्नत तकनीकों का प्रयोग करते हुये वैज्ञानिक विधि से खेती करना चालू कर दे तभी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकसित भारत एवं विकसित उ0प्र0 बनाने का संकल्प सिद्ध होगा।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनपद के कालानमक चावल को ओडीओपी में शामिल होने पर कालानमक की खेती 24000 हे0 हो गयी है। जनपद में 19 एफ0पी0ओ0 कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी को जनपद में दूसरी कामन फैसिलिटेशन सेन्टर की स्थापना के लिए शोहरतगढ़/बर्डपुर में जमीन चिन्हित कराने के लिए निर्देश दिया। जिससे यहां के किसानों को प्रोसेसिंग से लेकर पैकेजिंग तक का लाभ मिल सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि रबी के सीजन में 9.5 लाख कु0 गेंहू का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। उसका परिणाम रहा कि उ0प्र0 देश में सर्वाधिक गेंहू उत्पादन करने वाला राज्य बन गया। मत्स्य उत्पादन में भी जनपद की हिस्सेदारी अधिक है। डबल इंजन की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। किसानों को प्रमाणित बीज व उर्वरक समय से उपलब्ध हो सुनिश्चित कराया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील किया कि केवल धान गेंहू की खेती न करें इसके साथ ही दलहनी व तिलहनी फसलों का भी उत्पादन करें। तभी हमारा देश दलहन व तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा। रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करें जैविक उर्वरक का प्रयोग करें। 260000 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया है। सभी किसानों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें जिससे सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। जब हमारा गांव विकसित होगा तभी हमारा प्रदेश व देश विकसित होगा।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। सिद्धार्थनगर के किसानों ने खेती के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बदलने का कार्य किया है। कालानमक विलुप्त होने के कगार पर था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालानमक को ओ0डी0ओ0 पी0 में शामिल किया। पहले जनपद में 2000 हे0 में कालानमक की खेती होती थी जो आज बढ़कर 18000 हे0 से अधिक हो गयी है। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्री ट्रेड आफ यूनियन व 27 देशों से समझौता हुआ है अब कालानमक चावल बिना किसी ट्रेड शुल्क के उन देशों में जा सकेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत परिवर्तन हुआ है,जनपद की पहचान कालानमक चावल से होती है अब मत्स्य उत्पादन व मखाने से भी होगी। मंत्री कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना का भ्रमण किया। जहां पर मखाने की खेती,नये रिसर्च कर किसानों को बीज व तकनीक की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानों को कृषि यन्त्रों पर अनुदान व किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे किसान समय से बीज व खाद खरीद कर खेती कर सकें। जनपद का कालानमक की खुश्बू देश विदेश में फैल रही है। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से किसानों को जागरूक किया।मुख्य अतिथि मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही,सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही के साथ कालानमक के स्टाल का भ्रमण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में तीन आशा संगिनी को बेहतर कार्य के लिए सांकेतिक चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीसीपीएम खुनियांव व विभिन्न विकास खण्डों की आशाओं को बेहतर कार्य करने एवं प्रगतिशील किसानों तथा कालानमक के स्टाल लगाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही को जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक,उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश,अन्य अधिकारी गण व किसान व आशा कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही।

