Fri. Feb 13th, 2026

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग,अपर सचिव उर्वरक श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने एएनएम सेन्टर/ राजकीय मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 19 नवम्बर 2025

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने एएनएम सेन्टर/राजकीय मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास बने एएनएम सेन्टर का निरीक्षण किया गया। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा एएनएम सेन्टर में ट्रेनिंग के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इसके साथ ही आवासीय कक्ष को भी देखा गया! इसके पश्चात माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया गया!निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा इमरजेंसी वार्ड, पंजीकरण कक्ष, रेड जोन-येलो जोन वार्ड, एसएनसीयू, पीआईसीयू वार्ड को देखा गया।

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। भर्ती मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि दवाये एवं अन्य सुविधायें मिल रही है। प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन लगभग 5000 ओपीडी होता है तथा नियमित जांच होता है तथा मरीजों का सही इलाज होता है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, प्राचार्य मेंडिकल कालेज डा0 राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *