Thu. Apr 16th, 2026

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने जगमोहनी में बने पानी टंकी का किया स्थलीय निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 20 नवम्बर 2025

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने जगमोहनी में बने पानी टंकी का किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा निरीक्षण स्थल परिसर में किया गया पौधरोपण

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0मेश्राम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की टंकी जगमोहनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा बताया गया कि यह टंकी 01 वर्ष से संचालित है। 508 घरो के सापेक्ष 480 घरों को कनेक्शन दिया गया है। पानी सप्लाई हो रहा है। 10 वर्ष तक देखरेख कम्पनी द्वारा किया जायेगा। सुबह 7 बजे से 09 बजे तथा 03 बजे से 05 बजे तक सप्लाई दिया जाता है।

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0मेश्राम द्वारा ग्राम की महिलाओं से वार्ता किया गया। पानी के गुणवत्ता के बारे में पूछा गया। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0मेश्राम द्वारा परिसर में पौधरोपण भी किया गया।इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम संजय जायसवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *