Fri. Feb 13th, 2026

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उसका बाजार का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 20 नवम्बर 2025

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उसका बाजार का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग/अपर सचिव उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय, उसका बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया गया। सहायक अभियन्ता उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम संघ लि0 अमित सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि इसका निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण हो जायेगा। इसके साथ ही केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रा द्वारा तिलक लगाकर एवं बुके देकर केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी का स्वागत किया गया। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा छात्राओं से वार्ता कर पढ़ाई के बारे में पूछा गया। इसके साथ ही कम्प्यूटर लैब, रसोई घर को भी देखा गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *