Fri. Jan 23rd, 2026

कोविड की वैश्विक स्थिति को देखते हुए अलर्ट रहे चिकित्सा विभाग – मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: 21 मई 2025

कोविड की वैश्विक स्थिति को देखते हुए अलर्ट रहे चिकित्सा विभाग – मुख्यमंत्री योगी

प्रदेश में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं- मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कोविड-19 के नए उपवेरिएंट जेएन 1 से संबंधित वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए समीक्षा बैठक की

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में रहें। अपने स्तर पर हर तरह की तैयारी रखें।मुख्यमंत्री ने बुधवार को कोविड-19 के नए उपवेरिएंट जेएन 1 से संबंधित वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। फिर भी थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में जेएन 1 उपवेरिएंट के चलते संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसको देखते हुए प्रदेश में भी सतत निगरानी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की पिछली लहरों के दौरान जिला अस्पतालों में बनाए गए 10-10 बेड के आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट जैसी संरचनाओं को स्थायी रूप दें। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा बैठक में बोले कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं है। उसे क्रियाशील रखें। इन सुविधाओं की नियमित टेस्टिंग और आवश्यकता अनुसार रख- रखाव सुनिश्चित करें। सीएम ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली से जुड़े अन्य कार्यों में भी प्रशिक्षित कर प्रभावी रूप से प्रयोग में लाया जाए। क्योंकि कोविड-19 के दौरान इनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। संचारी रोगों की रोकथाम में लगें। मुख्यमंत्री ने संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में भी संबंधित विभागों को अलर्ट करते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया और कालाज्वर जैसे मौसमी रोगों से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *