सिद्धार्थनगर 17 मई 2021
कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा जिला अस्पताल में बनेकोविड एल2 हाॅस्पिटल का किया निरीक्षण..

कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग के साथ जिला अस्पताल में बने कोविड एल2 हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती श्री अनिल कुमार सागर द्वारा कोविड-19 हेल्प डेस्क, सी0सी0टी0वी0 कैमरा कक्ष, आक्सीजन सिलेन्डर स्टाक को देखा गया। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा आक्सीजन एवं दवाओ की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती को जानकारी देते हुए बताया कि आक्सीजन एवं दवाओ की कमी नही है। इसके पश्चात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ओजस्वी राज, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, सिद्धार्थनगर डा0 सलिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)
