प्रेस नोट दिनांक 21-01-2026 जनपद सिद्धार्थनगर ।
क्षेत्राधिकारी इटवा ने सर्किल इटवा के थानो के अर्दली रुम व साइबर अपराध गोष्ठी से संबंधित कानून-व्यवस्था
की समीक्षा की
पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी सर्किल इटवा द्वारा आज सर्किल इटवा के थानो के अर्दली रुम अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा थाना प्रभारी/विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये । शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त,साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, साइबर अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम व MULE अकाउंट व POS (प्वाइंट ऑफ सेल) जांच के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया,उक्त गोष्ठी के दौरान सर्किल के समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

