सिद्धार्थनगर: 18 जुलाई 2025
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर तेतरी बाज़ार से 09 नमूना को किया संग्रहित
सिद्धार्थनगर: आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 18/07/25 को सहायक आयुक्त (खाद्य)।।, सिद्धार्थनगर आर.एल. यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा छापा मारकर विजय नगर, तेतरी बाज़ार से 01 घी का नमूना, उसका रोड, नौगढ़ से 02 सेंधा नमक, 02 काला नमक, 01 सौंफ, 01 लालमिर्च पाउडर का नमूना, आजाद नगर, तेतरी बाज़ार से 02 आइसक्रीम का नमूना, इस प्रकार कुल 09 नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिये निर्देश दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश तथा नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खुनियांव से कुल 10 नमूना क्रमशः पका चावल, तैयार दाल, रोटी, तैयार सब्जी, राजमा, आटा, भूना चना, चना, अरहर दाल, चावल संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त बालिकाओं को खाद्य सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया गया l

