Sun. Jul 26th, 2026

गड्ढे में डूबने से 14 वर्षीया किशोरी की दर्दनाक मौत! रेलवे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

गड्ढे में डूबने से 14 वर्षीया किशोरी की दर्दनाक मौत! रेलवे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

बांसी,सिद्धार्थनगर। (ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के महदेवा के टोला पठनपुरवा गाँव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशी (गाय) चराने गई 14 वर्षीया किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रेलवे ठेकेदार की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, महदेवा (टोला पठानपुरवा) निवासी सूलेमान की 14 वर्षीया पुत्री शाकिरा शाम लगभग 5:00 बजे गाँव के समीप गाय चराने गई थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने और मवेशियों को संभालने के प्रयास में शाकिरा का पैर फिसल गया और वह पास ही स्थित गहरे पोखरे में जा गिरी। गहराई अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और पानी में डूब गई। साथ में गाय चरा रहे अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो तुरंत दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे के ठेकेदार द्वारा पोखरे से मिट्टी निकाली गई थी, जिसके कारण पोखरा अत्यधिक गहरा हो गया था। ठेकेदार द्वारा सुरक्षा का कोई इंतज़ाम या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिसके कारण यह दुखद हादसा हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर बांसी कोतवाली पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद किशोरी के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक किशोरी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गाँव में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *