Fri. Feb 13th, 2026

गुणवत्ता पूर्वक वृक्षारोपण के लिए वन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

गुणवत्ता पूर्वक वृक्षारोपण के लिए वन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विजय कुमार मिश्र जर्नलिस्ट

जनपद- सिद्धार्थनगर: गुणवत्ता पूर्वक वृक्षारोपण कराने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के टीए,एपीओ, जीआरएस ग्राम प्रधानों, तथा कृषकों को वनीकरण एवं पौधारोपण के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया! उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी नौगढ़, उसका बाजार, भनवापुर तथा विभिन्न विकासखंडों के टीए. एपीओ ग्राम प्रधान व कृषक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी ने प्रशिक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए वनीकरण एवं पौधारोपण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उक्त अवसर पर राजेश कुमार कुशवाहा क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ़ ने कृषकों को वनीकरण एवं पौधारोपण के संबंध में तथा गुणवत्ता पूर्वक बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर ने किया। उक्त अवसर पर राजेश कुमार प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी डुमरियागंज वनदरोगा निखिल कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार
देवेश कुमार मिश्र, अमजद खान समेत तमाम लोग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *