सिद्धार्थनगर: दिनांक 15 जनवरी 2026
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर से News17 india संवाददाता की रिपोर्ट।
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य थाना शिवनगर डिडई मय टीम द्वारा आज दिनांक 15.01.2026 को मु0अ0स0 51/2025 धारा 2(ख)(1) / 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट में चले रहे वाँछित अभियुक्त जयप्रकाश यादव उर्फ शिव प्रकाश उर्फ झिनकू पुत्र रामजियावन यादव निवासी सगरा थाना सोनहा जनपद बस्ती को कडसरा पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम: प्र0नि0 अरविन्द कुमार मौर्य,उ0नि0 राजीव भट्ट ,का0 प्रमोद यादव , का0 सौरभ सिंह डिड़ई,का0 अजय यादव मौजूद रहे।

