गोरखपुर: प्रदेश को विकसित बनाने में हर व्यक्ति के सुझाव अहम : सीएम योगी
गोरखपुर में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047’ पर हुई कार्यशाला
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047’ पर काम कर रही है। इसमें 12 प्रमुख सेक्टर तय किए गए हैं, जिन पर सुझाव देकर हर नागरिक प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकता है। उन्होंने अपील की कि लोग सरकार का जारी क्यूआर कोड स्कैन कर अपने सुझाव जरूर दें।
रविवार को महायोगी गोरखनाथ विवि में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रदेश की पिछली और मौजूदा दशा का तुलनात्मक विवरण पेश किया। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश की अर्थव्यवस्था में यूपी का योगदान 14 प्रतिशत था, लेकिन समय के साथ इसमें गिरावट आई। 2017 में सरकार बनने के बाद सुधार शुरू हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि नकली दवा के खिलाफ खड़े हो कारोबारी: उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा दवा उपभोक्ता बाजार है, इसलिए दवा कारोबारियों की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है। रविवार को केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कही।
सीएम योगी ने गोरखपुर में पिक कार्ड कैंपेन के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नकली और मिलावटी दवाओं के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाना होगा। नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं डॉक्टर की विशेष सलाह पर ही बिकें, इसे सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने आगरा व अन्य जगहों पर अवैध दवा कारोबार पर की गई बड़ी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ईमानदार कारोबारियों को हरसंभव संरक्षण देगी, उन्होंने आश्वासन दिया कि मिलावट- खोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और ईमानदार दवा कारोबार को सरल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी को फार्मा हब बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

