Thu. Apr 16th, 2026

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के निर्माण हो जाने के बाद बदल जाएगी बांसी, इटवा व डुमरियागंज की तश्वीर

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के निर्माण हो जाने के बाद बदल जाएगी बांसी, इटवा व डुमरियागंज की तश्वीर

डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे न केवल पूर्वाचल को पश्चिमी यूपी से जोड़ेगी, बल्कि यह सिद्धार्थनगर जिले, विशेषकर डुमरियागंज तहसील के लिए आर्थिक समृद्धि का नया द्वार खोलने जा रही है। 700 किलोमीटर से अधिक लंबे इस ग्रीनफील्ड करिडोर का एक बड़ा हिस्सा सिद्धार्थनगर से होकर गुजर रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर भारी उत्साह है।इस प्रस्तावित मार्ग के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे डुमरियागंज तहसील के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना में डुमरियागंज तहसील के सर्वाधिक 52 गांव शामिल हो रहे हैं।

आपको बतादें कि यह एक्सप्रेसवे बैनार एहतमाली, पुरैना, केशव जोत एहतमाली, रामवापुर जगतराम, पिपरा कानूनगो, खमरिया, महतिनिया खुर्द, बेनी नगर, सिसवा, लटेरा मलहवार, मन्नीजोत, चौखड़ा, शाहपुर एहतमाली आदि गांव हैं। इसके अलावा, जिले की इटवा तहसील के 36 गांव और बांसी तहसील के 46 गांवों की जमीन भी इस महापरियोजना का हिस्सा बनेगी। तहसील से एक्सप्रेसवे गुजरने के कारण यहाँ औद्योगिक गलियारे विकसित होने की प्रबल संभावना है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है।

सूत्रों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले गांवों के चिन्हित काश्तकारों से आवश्यक प्रपत्र मांगे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,तहसील प्रशासन भू-अभिलेखों के सत्यापन में जुटा है ताकि जमीन अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सके। वर्तमान में गोरखपुर से शामली और दिल्ली-एनसीआर की यात्रा में 12 से 15 घंटे का समय लगता है। इस 6-लेन एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह दूरी महज 6 से 8 घंटे में सिमट जाएगी। इससे डुमरियागंज के व्यापारियों और नागरिकों को दिल्ली और हरियाणा तक सीधी और सुगम पहुंच मिलेगी। लगभग 35,000 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना न केवल परिवहन को सुगम बनाएगी, बल्कि तराई क्षेत्र में आर्थिक क्रांति की शुरुआत होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *