अयोध्या: 25 नवंबर 2024
गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर दिलाने की मुहिम प्रारंभ/गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए – बजरंग दास
अयोध्या: राष्ट्रीय गौसंरक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 हनुमान गढ़ी महंत बजरंगदास महराज ने गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने की मांग किया है। उन्होंने आवाह्न किया है की इस मुहिम में सभी लोग ज्यादा से ज्यादा इस मुहिम में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोठवारा पीठाधीश्वर एवं हनुमान गढ़ी महंत जी को समर्थन दे,और अपनी सेवा गौमाता को समर्पित कर पुण्य के भागीदार बनें। सभी लोग अपनी अपनी विचार को प्रकट कर मार्गदर्शन करने की कृपा करें।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार मिश्र ने लोगों से आवाह्न किया है कि सभी सनातनी हिंदू भाइयों से विनम्रता पूर्वक आग्रह व निवेदन किया है कि गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को ज्यादा से ज्यादा समर्थन देकर श्री श्री 1008 गोठवारा पीठाधीश्वर/हनुमान गढ़ी महंत बजरंग दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ संरक्षक दल के द्वारा चलाए जा रहे मुहिम को सहभागिता देकर सफल बनाएं।


