Fri. Jan 23rd, 2026

छठ महापर्व पर नदी में अर्घ्य देने गई युवती की नदी में डूबने से हुई दर्दनाक घटना

सिद्धार्थनगर: थाना कठेला समय माता-28 अक्टूबर 2025

छठ महापर्व पर नदी में अर्घ्य देने गई युवती की नदी में डूबने से हुई दर्दनाक घटना

नेता प्रतिपक्ष ने घटना स्थल पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस! परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन से शीघ्र खोजबीन पूरी कर मृतिका के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की

सिद्धार्थनगर: थाना कठेला समय माता क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवेल में छठ महापर्व पर कल शाम नदी में स्नान व अर्घ्य देने गई जग्गू निषाद पुत्री पूजा की अचानक नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि पूजा अन्य श्रद्धालुओं के साथ नदी में गई थी, लेकिन अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गई और अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लगातार तलाश जारी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है,वही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उक्त घटना की सूचना मिलने पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मौके पर पहुँचकर परिजनों को सांत्वना दी! और प्रशासन से शीघ्र खोजबीन पूरी कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की,पुलिस प्रशासन ने बताया कि शव की तलाश जारी है और घटना की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *