सिद्धार्थनगर: दिनांक 02 अक्टूबर 2025
जनपदीय पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रो में भारी पुलिस बल के साथ “मां दुर्गा की प्रतिमा” का करवा रही है विसर्जन
सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, आज दिनांक 02.10.2025 को “दुर्गापूजा/प्रतिमा विसर्जन” के दृष्टिगत जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनपद के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्था सहित विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थापित प्रतिमा के विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है।

