सिद्धार्थनगर: 13 दिसम्बर 2025
जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/तिलहन मेला का लोहिया कला भवन में हुआ शुभारंभ
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने दीप प्रज्वलित कर किसान गोष्ठी व मेले का किया शुभारंभ
सांसद ने जिले के किसानों को किया संबोधित जिले मे नहीं है खाद की कोई कमी! कुछ समितियों पर सचिवों की है कमी
रबी उत्पादकता गोष्ठी/ तिलहन मेला में जिले के आला अधिकारी सहित भाजपा नेता गोष्ठी में रहे मौजूद
सांसद जगदम्बिकापाल ने किसानों को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
सिद्धार्थनगर: जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/तिलहन मेला का आयोजन मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में सम्पन्न हुआ,इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल ने पशुपालन, उद्यान, गन्ना, खादी ग्रामोद्योग विभाग व अन्य कृषि रसायन के स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल एवं अन्य लोगो द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया,इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं उप कृषि निदेशक द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल एवं अन्य लोगो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/तिलहन मेला का आयोजन किसानों की लागत कम व उत्पादन अधिक करने के लिए किया जाता है। जो किसान जनपद स्तर पर नहीं पहुंच पाये हैं ब्लाक स्तर पर भी गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जाये। जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है समिति पर सचिवों की कमी है जिसके कारण खाद वितरण में कठिनाई आ रही है। और भी खाद जनपद में आने वाली है जिला प्रशासन द्वारा प्राइवेट दुकानों समितियों पर उपलब्ध खाद को वितरण कराया जायेगा। सांसद ने सभी किसानों से अपील किया कि पराली का उपयोग खाद के रूप में व पशुओं के चारा के रूप में करें। पराली जलाने से वायु प्रदूषण के साथ मृदा के पोषक तत्व व मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं जिससे पैदावार भी कम हो जाता है। गेंहू धान के साथ साथ दलहनी व तिलहनी फसलों की भी खेती करें।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में प्रेषित किया जिससे वह अच्छी तरीके से खेती कर सकें। पहले हमारा देश अन्य देशों से खाद्यान्न आयात करता था आज अन्य देशों को निर्यात कर रहा है। प्रधानमंत्री का तिलहनी फसलों के उत्पादन पर भी जोर है। जनपद की महिलायें विभिन्न कार्यो के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी आगे है। जनपद के किसानो का काला नमक चावल से विकास होगा। काला नमक चावल विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से विदेशो में निर्यात हो रहा है। एक जनपद एक उत्पाद में काला नमक चावल चयनित है। कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। कृषि यंत्रों पर मिलने वाला अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में प्रेषित किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पानी की कमी नहीं है उसके बाद भी अन्य राज्यों की तुलना में पैदावार कम है। वैज्ञानिक विधि से जैविक खेती करके उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। जनपद में पशुपालन, मछली पालन व सब्जी की खेती वृहद स्तर पर होती है इसमें भी किसानों की आय में वृद्धि होगी। लाटरी के माध्यम से किसानों को कृषि यन्त्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण होता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पराली का उचित प्रबन्धन कर खाद के रूप में प्रयोग करें जिससे मृदा का स्वास्थ्य व पोषक तत्व सुरक्षित रहेंगे। जनपद में खाद की कमीं नहीं है किसानों को खाद का वितरण कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास करेगा।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि जनपद में मुख्य रूप से गेंहू, धान की खेती होती है इसके अलावा अन्य दलहनी व तिलहनी फसलों को फसल चक्र में अपनाना चाहिए। फसलों में रासायनिक उर्वरक का कम प्रयोग करें उसके स्थान पर जैविक खाद का प्रयोग करें जिससे उसकी शुद्धता बनी रहेगी व स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पराली को जलायें नहीं खाद के रूप में प्रयोग करें अथवा पराली को गोशाला में दे दें। समय समय पर मृदा का परीक्षण अवश्य करायें जिससे फसलों में किस पोषक तत्व की आवश्यक्ता है पता चलेगी और लागत में भी कमी आयेगी।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, डॉ0 आर0के0 मिश्रा कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना व अन्य लोगों द्वारा वैज्ञानिक विधि/जैविक खेती करने के बारे में जानकारी दिया गया। केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा दिव्या रानी मिश्रा ने फसल अवशेष प्रबन्धन पर किसानों को जागरूक किया।
तत्पश्चात सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा विज्ञान क्लब सिद्धार्थनगर के नव प्रवर्तक सम्मान समारोह में अभिषेक चौधरी को किसान मित्र रोबोट बनाने पर, राज चौधरी को अंधों की छड़ी बनाने पर, हंसराज को गैस चालित पंपिंग सेट, अभय कुमार को केले के रेशे से विभिन्न सामग्री बनाने, मनीष कुमार को महिला सुरक्षा हेतु इलेक्ट्रिक चूल्हा, चप्पल बनाने, मुहम्मद अहमद को हर्बल औषधि बनाने पर अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी व अन्य अधिकारीगण व सम्मानित किसान आदि उपस्थित थे।

