Fri. Mar 6th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 24 मई 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की हुई बैठक

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नवनियुक्त आगंनबाड़ी कार्यकत्री से कार्य लिया जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दना योजना की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस पर 02 रजिस्टर बनाये जिसमें गर्भवती महिलाओं का विवरण एवं सैम-मैम बच्चों का विवरण दर्ज कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का रजिस्टर एएनएम एवं आशा के रजिस्टर से मिलान होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कार्ड पर आरसीएच नम्बर लिखने का निर्देश दिया। आरसीएच नम्बर नहीं लिखे होने पर जननी सुरक्षा योजना का लाभ नही मिलेगा। बीएचएनडी दिवस में पोषाहार एवं खाद्यान्न का वितरण कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिया कि अनने कार्यालय की मरम्मतत हेतु स्टीमेट तैयार कराकर मेरे स्तर से शासन में प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया।उन्होंने डाटा फीडिंग शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मातृ बन्दना योजना में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराये तथा उनका समस्त टीकाकरण कराये। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो को चिन्हित कर समय से पोषाहार उपलब्ध कराये, बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया। इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने समस्त सी.डी.पी.ओ./सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि वीएचएनडी के माध्यम से सैम बच्चों, मैम बच्चे, गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। बीएचएसएनडी दिवस बुधवार और शनिवार को किसी भी दशा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविका अवकाश पर नही जायेगी। अपरिहार्य की स्थिति में ही अवकाश दिया जाये। इसके अलावा होम विजिट पोषण ट्रैकर के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि केन्द्रो पर प्रयास कर बेहतर कार्य करे।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डीसीमनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिल बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला, समस्त सी0डी0पी0ओ0, सुपरवाइजर व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *