Fri. Mar 6th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई

सिद्धार्थनगर: 06 जून 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति/ जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पौधरोपण का विभागवार जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है सभी विभाग कार्ययोजना वन विभाग को उपलब्ध करा दे। उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कराया जाये। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुये कहा कि नदी एवं नहरो के किनारे वृक्षा रोपण कराया जायेगा। इसके लिए स्थल चिन्हित कर उपलब्ध कराये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर पालिका सिद्धार्थनगर, बांसी, नगर पंचायत डुमरियागंज, शोहरतगढ़ एवं भारती भारी में प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए समिति गठित करा ले। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रतिबन्ध लगाये।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, डुमरियागंज संजीव दीक्षित, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुश्री बीना तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार,अधि0अधि0 नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थेे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *