Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा,दशहरा/विजयादशमी को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

#सिद्धार्थनगर 20 सितम्बर 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा,दशहरा/विजयादशमी को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

#सिद्धार्थनगर: नवरात्रि/दुर्गा पूजा,दशहरा/विजयादशमी का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये हिन्दू/मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों से अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। हिन्दू/मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कोई समस्या नहीं है हम सभी मिलकर आपसी सौहार्द से त्यौहार मनायेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये थानाध्यक्षों से नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी के त्यौहार के संबध में की गयी तैयारियों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों/समस्त थानाध्यक्षों निर्देश दिया कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी का त्योहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण करा ले। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी को स्थापित दुर्गा प्रतिमा पाण्डालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिया कि शहरी/क्षेत्रों की साफ-सफाई/पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न होने दी जाये। अराजकतत्वों के प्रति निषेधात्मक कार्यवाही की जाये। डीजे साउण्ड की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही रखा जाये।

जिलाधिकारी सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करते समय वीडियो ग्राफी/फोटाग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये,उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, वैरीकेटिंग, नाव एवं गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जनपद में जिन स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जित किया जाना है वहां पर निरीक्षण कर ले। जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 लोक निर्माण विभाग को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन वाले सड़कों के गड्ढ़ों को भरवाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 विद्युत को विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन में किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नही किया जायेगा।पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन ने बैठक में उपस्थित समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी को पुरानी परम्परा के अनुसार ही मनाये, कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न किया जाये। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ बैठक कर लिया जाये तथा सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप में लगवायें, जो भी कमियां परिलक्षित हो उन्हे ठीक करा लिया जाये।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत,अधी0 अभि0 विद्युत अजय कुमार, तथा समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *