सिद्धार्थनगर: दिनांक 01 नवंबर 2025
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता,ग्रामीण अभियन्त्रण, का एक दिन का वेतन अवरूद्ध करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता,ग्रामीण अभियन्त्रण सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिन का वेतन अवरूद्ध करने का दिया निर्देश
पत्रांक संख्या 192 ओ०एस०डी2025-26
अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग,
सिद्धार्थनगर: दिनांक 01 नवंबर 2025 को तहसील इटवा में अधोहस्ताक्षरी “जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन” की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें अधिशासी अभियन्ता,ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी ने पत्रांक संख्या 192/ओ०एस०डी2025-26 द्वारा संबंधित को प्रेषित कर निर्देशित किया कि आप अवगत है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित है,उक्त दिवस पर आपकी अनुस्थिति के कारण विभिन्न शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नही हो पाया। यह स्थिति अत्यन्त ही असंतोषजनक है। आपका यह कृत्य शासन की मंशा एवं निर्देशों के विपरीत है।
“जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन” ने पत्र द्वारा संबंधित को निर्देशित किया कि? इसीलिए आपका आज दिनांक 01.11.2025 का एक दिन का वेतन अवरूद्ध किया जाता है तथा आपको निर्देशित किया जाता है कि भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति पाये जाने पर आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही कर दी जायेगी! जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी
(शिवशरणप्पा जी०एन०)
सिद्धार्थनगर,उत्तर प्रदेश।
पत्रांक 192/तद्दिनांकित
प्रतिलिपि-निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
1-अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), सिद्धार्थनगर।
2-उप जिलाधिकारी इटवा, सिद्धार्थनगर।
3-वरिष्ठ कोषाधिकारी, सिद्धार्थनगर।

