सिद्धार्थनगर 04 जून 2025
जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिर,कासडीह में आयोजित बीएचएनडी दिवस का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, कासडीह विकास खण्ड खेसरहा पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी। टीकाकरण कार्ड पर आरसीएच नम्बर नही लिखा था जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अपने सामने गर्भवती महिला माधुरी की ब्लड जांच, लम्बाई व वजन कराया, सब ठीक पाया गया। इसके साथ ही सेन्टर पर गर्भवती महिलाओें का गोदभराई किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषाहार का वितरण बीएचएनडी दिवस में करे। इसके साथ ही एचआरपी रजिस्टर, गर्भवती महिला पंजीकरण रजिस्टर आदि को देखा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा ए.एन.एम. का रजिस्टर एक समान होना चाहिए। आंगनबाड़ी एवं आशा दीदी को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।

