Fri. Jan 23rd, 2026

जिलाधिकारी ने इंटरलाकिंग सड़क का किया निरीक्षण/मानक अनुरूप नही मिलने पर 05% कटौती करने का दिया निर्देश

नगर पंचायत भारतभारी,सिद्धार्थनगर/दिनांक 31 अगस्त 2024

जिलाधिकारी ने इंटरलाकिंग सड़क का किया निरीक्षण/मानक अनुरूप नही मिलने पर 05% कटौती करने का दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत नगर पंचायत भारतभारी के मोतीगंज चौराहे पर रॉयल कलेक्शन से पुलिस बूथ तक इंटरलाकिंग सड़क का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत भारतभारी के मोतीगंज चौराहे पर रॉयल कलेक्शन से पुलिस बूथ तक इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य को चेक किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क सड़क को खोदवाकर गुणवत्ता को भी चेक किया गया। निर्माण कार्य स्टीमेट एवं एम बी का मिलान किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक अनुरूप नही पाया गया, 3सेमी. जेएसबी कम पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारतभारी को 05 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *