सिद्धार्थनगर: 02 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी ने ककरही घाट पर मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए निर्देश
उपजिलाधिकारी सदर व नायब तहसीलदार सदर द्वारा विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण
आज शारदीय नवरात्र में मातारानी शेरावाली के श्रद्धालु भक्तों द्वारा नौ-दिन दिन तक स्थापित दुर्गाजी की मूर्ति का विसर्जन ककरही घाट पर जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के निर्देश पर विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया,इस दौरान जिलाधिकारी राजा गणपति आर द्वारा ककरही घाट पर संपन्न कराए जा रहे विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया! उन्होंने संबंधित को निर्देश दिया कि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, शांति पूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन कराया जाए।
इस दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी सदर,नायब तहसीलदार सदर द्वारा क्रमशः मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया,राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार गुप्त व थाना कोतवाली जोगिया पुलिस फोर्स की देखरेख में सकुशल मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया गया।

