Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेनसा का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 13 नवम्बर 2025

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेनसा का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान अन्तिमा एवं नितेष कुमार गुप्ता को अनुपस्थित पाए जाने पर 01 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया

जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेनसा, विकास खण्ड नौगढ़़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान अन्तिमा एवं नितेष कुमार गुप्ता को अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने 01 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कक्षा में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किया। इसके अलावा रसोई घर का निरीक्षण किया मीनू के अनुसार भोजन बना था। इसके साथ ही छात्रावास का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया,उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *