सिद्धार्थनगर 15 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी ने तहसील शोहरतगढ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में सुनी जनता की समस्या
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 65 प्रार्थना पत्र हुए प्रस्तुत/ जिलाधिकारी द्वारा राजस्व के 07 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर किया गया निस्तारण
जिलाधिकारी ने तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए निर्देश! आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं
#सिद्धार्थनगर: शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन में तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये!
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये।
जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 65 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-55, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-05, विकास-02, विद्युत-02, लोक निर्माण विभाग-01 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। राजस्व के 07 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के अवसर पर डीएफओ, उप प्रभारी वनाधिकारी शोहरतगढ़ तथा अधिशासी अभियन्ता राप्ती नहर खण्ड-02 शोहरतगढ़ अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने 01 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, तहसीलदार शोहरतगढ़, तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष, खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, सीडीपीओ तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

