सिद्धार्थनगर: 21 फरवरी 2025
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन खजुरिया रोड का किया निरीक्षण/मार्च लास्ट तक गुणवतापूर्ण कार्य पूर्ण करने का दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नगर पालिका परिषद, सि0नगर निर्माणाधीन खजुरिया रोड का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खजुरिया रोड के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत को ट्रान्सफार्मर एवं विद्युत पोल शिफ्ट करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन रोड से सम्बन्धित जे0ई0 को निर्देश दिया कि मार्च के लास्ट तक गुणवत्ता ढंग से सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।

