सिद्धार्थनगर: 17 नवंबर 2025
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर में बने मतगणना प्रपत्र अपलोड न होने पर जताई कड़ी नाराजगी
जिलाधिकारी ने बूथ लेबल अधिकारी द्वारा भरे गए गणना फार्म की स्थिति का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर: उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा एवं एडीएम गौरव श्रीवास्तव द्वारा पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर में मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किया। निरीक्षण के दौरान बूथ लेबल अधिकारी द्वारा भरे गए गणना फार्म की स्थिति देखी गई। गणना प्रपत्र अपलोड न होने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पर्यवेक्षक लेखपाल दीपक जायसवाल को निर्देशित किया कि प्रतिदिन गणना फार्म भरकर अपलोड किया जाना चाहिए। सभी बूथों के बीएलओ से मिलकर कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया। गणना प्रपत्र की दो प्रतियां मतदाताओं को उपलब्ध कराने और फार्म भरने में मार्गदर्शन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव,एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्रा अन्य उपस्थित रहे।

