सिद्धार्थनगर: 27 दिसम्बर 2025
जिलाधिकारी ने बर्डपुर चैनपुर नोनहवा नहर का किया निरीक्षण
अधिशासी अभियन्ता ने डीएम को अवगत कराया कि 02 दिन में नहरों में पानी शुरू कर दिया जायेगा
जिलाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी किया सीयूजी नम्बर
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बर्डपुर चैनपुर नोनहवा नहर का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 02 दिन में नहरों में शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा है कि यदि जनपद के किसी भी नहर में पानी नही आ रहा है तो जिलाधिकारी के सीयूजी नम्बर 9454417530 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए,जल्द नहरों में पानी की शुरुआत कराया जाए।

